Get App

Dhani Services के शेयर में लगातार दूसरे दिन 20% का लोअर सर्किट, हाई वॉल्यूम के साथ सेलिंग

फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी का स्टॉक पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में 38 फीसदी और 2 मार्च, 2021 के 380 रुपये के अपने 52 हफ्ते के हाई से 78 फीसदी टूट चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2022 पर 3:48 PM
Dhani Services के शेयर में लगातार दूसरे दिन 20% का लोअर सर्किट, हाई वॉल्यूम के साथ सेलिंग
कंपनी ने लगभग डेढ़ साल पहले ‘इंडियाबुल्स वेंचर्स लि.’ से बदलकर अपना नाम ‘धानी सर्विसेज लिमिटेड’ कर दिया था

Dhani Services Share : मंगलवार को लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट लगने से धानी सर्विसेज का शेयर 82.80 रुपये के स्तर पर आ गया, जो बीएसई (BSE) पर उसका 52 हफ्ते का निचला स्तर है। फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी का स्टॉक पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में 38 फीसदी और 2 मार्च, 2021 के 380 रुपये के अपने 52 हफ्ते के हाई से 78 फीसदी टूट चुका है।

दोपहर 1.05 बजे तक धानी सर्विसेज के 6.778 करोड़ शेयरों में सौदे हो चुके थे, जो उसकी कुल इक्विटी के 11 फीसदी के बराबर हैं। वहीं डाटा से पता चलता है कि एनएसई और बीएसई पर 25.2 लाख शेयरों के लिए ऑर्डर पेंडिंग हैं। इसकी तुलना में, एसएंडबी बीएसई सेंसेक्स 1.6 फीसदी कमजोरी के साथ 56,785 अंक पर था।

एक प्रमोटर के बिकवाली के बाद से टूट रहा है शेयर

एक्सचेंज के डाटा से पता चलता है कि 7 फरवरी, 2022 को तमारिंड कैपिटल प्रा. लि. द्वारा एक ब्लॉक डील के जरिये 153 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1 करोड़ शेयर बेचे जाने के बाद से धानी सर्विसेज (Dhani Services) का शेयर 46 फीसदी टूट चुका है। वहीं, बोफा सिक्योरिटीज ने धानी सर्विसेज की 97.5 लाख शेयर खरीदे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें