शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का Mazgaon Dock Shipyard पर 520 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 29, 2022 पर 12:25 PM
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर जहां हो सकती है दमदार कमाई
सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस बार पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है। इस पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी के बीच मुकाबला होगा। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Chambal Fertilizer
अमित ने कहा कि इसमें 347 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 375 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 335 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Mazgaon Dock Shipyard
प्रशांत ने इस स्टॉक में 393 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 350 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 520 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Crisil
मेहुल ने कहा कि इस स्टॉक में 3310 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3500 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 3200 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hindalco
अमित ने कहा कि इसमें 426 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 455 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 410 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Praj Industries
प्रशांत ने इस स्टॉक में 402 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 370 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 490 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः SELL ICICI Bank
मेहुल ने कहा कि इस स्टॉक में 853 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 815 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 875 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Poonawalla Fin
अमित ने कहा कि इसमें 300 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 325 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 290 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Hindustan Aeronautics
प्रशांत ने इस स्टॉक में 2294 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2190 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2450 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY RVNL
मेहुल ने कहा कि इस स्टॉक में 32.75 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 35.5 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 31.5 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।