मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के मिहिर वोरा का कहना है कि कोमोडिटी की कीमतों में हाल में आई गिरावट के बाद संभवत: महंगाई का सबसे बुरा दौर बीत चुका है। बाजार इस समय एक वेट-एंड-वॉच कंसोलीडेशन जोन में दिख रहा। CNBC-TV के साथ 27 जुलाई को हुई बातचीत में मिहिर वोरा ने कहा कि मानसून सीजन के बाद देश में त्योहारी मौसम शुरू हो जाएगा। इस मौसम में हमें इस मौसम में हमें कुछ पेंटअप डिमांड देखने को मिलती है ऐसे में बाजार अपने आपको इस समय अगली तेजी के तैयारी करता नजर आ रहा है।
