Get App

Federal Bank Q4 Result: बैंक का मुनाफा 13% बढ़ा, प्रोविजंस और एनपीए में दिखी गिरावट

वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में Federal Bank को 541 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2022 पर 4:22 PM
Federal Bank Q4 Result: बैंक का मुनाफा 13% बढ़ा, प्रोविजंस और एनपीए में दिखी गिरावट
Federal Bank का प्रोविजंस 254.49 करोड़ रुपये से घटकर 75.24 करोड़ रुपये रहा

प्राइवेट सेक्टर के एक और बैंक ने आज यानी शुक्रवार 6 मई 2022 को अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिये। फेडरल बैंक (Federal Bank) द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक बैंक के मुनाफे में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसके अलावा बैंक की आय में भी बढ़ी है। बैंक के मुनाफे में 13.2 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के लिए फेडरल बैंक का मुनाफा 13.2 प्रतिशत बढ़कर 541 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा 478 करोड़ रुपये रहा था।

फेडरल बैंक ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा है कि सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के लिए बैंक की बढ़कर 3948.24 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बैंक की आय 3843.87 करोड़ रुपये रही थी।

वहीं पूरे वित्त वर्ष 2022 में बैंक का शुद्ध मुनाफा (स्टैंडअलोन) 18.8 प्रतिशत बढ़कर 1889.82 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2021 में बैंक का मुनाफा 1590.30 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें