Get App

Greaves Cotton का शेयर 7% उछला, कंपनी की आय तीन गुनी होने पर स्टॉक में आई तेजी

Greaves Cotton को पिछले साल की पहली तिमाही में 22 करोड़ के घाटे के मुकाबले चालू वित्तीय वर्ष की तिमाही में 16 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2022 पर 3:25 PM
Greaves Cotton का शेयर 7% उछला, कंपनी की आय तीन गुनी होने पर स्टॉक में आई तेजी
Greaves Cotton के नतीजे मुनाफे और आय दोनों लिहाज से बेहतर रहने की वजह से बीएसई पर ग्रीव्स कॉटन का शेयर 177.7 रुपये तक उछल गया

ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) के शेयरों में शुक्रवार को 7.5 प्रतिशत की तेजी नजर आई। डायवर्सिफाइड इंजीनियरिंग फर्म द्वारा 660 करोड़ रुपये की कंसोलिडेटेड आय दर्ज की गई। आय लिहाज से अब तक इस तिमाही में कंपनी की आय सबसे ज्यादा रही। ये आय इंजन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में बिक्री से बढ़ी। नतीजों की घोषणा के बाद बीएसई पर ग्रीव्स कॉटन का शेयर 177.7 रुपये तक उछल गया।

वित्त वर्ष 2023 की अप्रैल-जून की अवधि में कंपनी की आय लगभग तीन गुना बढ़कर 660 करोड़ रुपये हो गई। जबकि एक साल पहले की पहली तिमाही में यह 229 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर देखें तो आय में छह प्रतिशत वृद्धि हुई है। हालांकि बढ़ते खर्चों के चलते मार्जिन पर थोड़ा दबाव भी नजर आया है।

वित्त वर्ष 2023 जून यानी कि पहली तिमाही के लिए ग्रीव्स कॉटन का सालाना मुनाफा 16 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की पहले तिमाही में कंपनी को 22 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें