Hitachi Energy India के शेयर ने पिछले 1 साल में 106 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 38 फीसदी तक भागा है। ऐसे में घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटी का कहना है कि यह मल्टीबैगर स्टॉक आनेवाले 3 महीने में मौजूदा स्तर से और तेजी दिखा सकता है।
ब्रोकरेज फर्म ने जारी अपने नोट में कहा है कि डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को तोड़ा है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टॉक में तेजी का रुझान बना हुआ है और यह अपने सभी महत्तवपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।
ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटी ने Hitachi Energy India के शेयर में Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि इस स्टॉक में अगले 3 महीनों में 2850- 3100 रुपये का टार्गेट देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए 2,370 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह दी है।
बता दें कि Hitachi Energy India Limited का पूराना नाम एबीबी पावर प्रोडक्ट्स एंड सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड था। ये Hitachi Energy की भारतीय शाखा है। गौरतलब है कि Hitachi Energy पावर टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दुनिया की लीडिंग कंपनी है। कंपनी यूटिलिटी, दूसरी बड़ी इंडस्ट्रियों, ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्टक्चर से जुड़ी कंपनियों और पावर कंपनियों को अपनी सेवाएं देती है।
फिलहाल 2 बजे के आसपास एनएसई पर Hitachi Energy India Limited का शेयर 19.60 रुपये यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 2662.75 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में यह शेयर 2,643.15 रुपये पर खुला था जबकि इसने कल 2,643.15 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 11,400 करोड़ रुपये है।