Get App

Hero MotoCorp, IIFL Finance और Jai Corp ने अब तक कराई जोरदार कमाई, अब आगे इनमें क्या हो निवेश रणनीति

कल के कारोबार में Hero MotoCorp, IIFL Finance, Schaeffler, Balkrishna Industries और Jai Corp शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 12:06 PM
Hero MotoCorp, IIFL Finance और Jai Corp ने अब तक कराई जोरदार कमाई, अब आगे इनमें क्या हो निवेश रणनीति
Balkrishna Industries डेरिवेटिव सेगमेंट का चौथा सबसे बड़ा गेनर रहा था। कल यह शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर 2,202.60 के स्तर पर बंद हुआ।

ग्लोबल बाजार में कमजोरी का असर कल यानी 27 अप्रैल को भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। एक दिन की तेज रैली के बाद कल सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए। कल के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट लेकर 56,819 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 160 अंक गिरकर 17,038 के स्तर पर बंद हुआ।

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.88 फीसदी टूटकर 24,413.80 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 28,742.27 के स्तर पर बंद हुआ।

कल के कारोबार में Hero MotoCorp, IIFL Finance, Schaeffler, Balkrishna Industries और Jai Corp शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला। कल के कारोबार में Hero MotoCorp का शेयर एफएंडओ सेगमेंट का टॉप गेनर रहा। कल के कारोबार में यह शेयर 3.85 फीसदी की बढ़त लेकर 2,500 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Balkrishna Industries डेरिवेटिव सेगमेंट का चौथा सबसे बड़ा गेनर रहा था। कल यह शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर 2,202.60 के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह Schaeffler India का शेयर 6.5 फीसदी की बढ़त के साथ 2,234.90 रुपये के स्तर पर फ्रेश क्लोजिंग करता दिखा। वहीं IIFL Finance ने 10 फीसदी के उछाल के साथ अपना 52 वीक हाई छुआ और 388 रुपये के स्तर पर बंद हुआ जबकि Jai Corp 19.4 फीसदी की बढ़त के साथ 152.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें