Hindalco का शेयर फिसला, ब्रोकरेज फर्मों से जानें पोर्टफोलियो में और ऐड करें या प्रॉफिट बुक करें

CLSA की Hindalco पर कहा कि इसका भारत का EBITDA अनुमान से अधिक 3,600 करोड़ रुपये रहा है

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 12:41 PM
Story continues below Advertisement
Jefferies ने Hindalco पर निवेश के लिहाज से होल्ड रेटिंग दी है और उन्होंने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ाया है

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने बुधवार, 10 अगस्त 2022 को जून तिमाही के नतीजे जारी किये हैं। जिसके मुताबिक वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़त के साथ 4,119 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया है। सालाना आधार पर कंसॉलिडेटेड आय 40 प्रतिशत बढ़कर 58,018 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की आय 41,358 करोड़ रुपये रही थी।

हिंडाल्को ने पहली तिमाही में 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,640 करोड़ रुपये का ऑल टाइम हाई EBITDA प्राप्त किया। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 6,790 करोड़ रुपये रहा था।

हिंडाल्को का शेयर आज 12.33 बजे 0.70 प्रतिशत या 3.10 रुपये फिसलकर 437 रुपये पर कारोबार कर रहा था।


BROKERAGES ON HINDALCO

CLSA की Hindalco पर रणनीति

CLSA ने Hindalco पर निवेश रणनीति बताते हुए कहा कि उन्होंने इस पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसके लिए 525 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि घरेलू मुनाफे ने सकरात्मक रूप से सरप्राइज किया है। कंपनी का भारत का EBITDA 3,600 करोड़ रुपये रहा जो कि अनुमान से अधिक रहा है।

EICHER MOTORS का शेयर नतीजों के बाद 2% से ज्यादा उछला, निवशकों की क्या होनी चाहिए स्टॉक पर रणनीति

उन्होंने आगे कहा कि दूसरी तिमाही में कॉस्ट बढ़ सकती है। वहीं तिमाही आधार पर इंटीग्रेटेड अल्युमिनयम EBITDA/t 14 प्रतिशत गिरकर 1,361 डॉलर रहा। उन्होंने कहा कि कोयले की कीमतें कम होने से दूसरी छमाही में मुनाफे में रिकवरी देखने को मिल सकती है।

Jefferies की Hindalco पर रणनीति

Jefferies ने Hindalco पर निवेश रणनीति बताते हुए कहा कि उन्होंने इस पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ाया। जेफरीज ने कहा कि उन्होंने हिंडाल्को का टारगेट प्राइस 310 रुपये से बढ़ाकर 380 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी की पहली तिमाही में EBITDA तिमाही आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ा है। ये हमारे अनुमान से 24 प्रतिशत अधिक रहा है।

जेफरीज ने आगे कहा कि कंपनी का सारे कारोबार में EBITDA उम्मीद से बेहतर मार्जिन होने के कारण अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कहा कि हमने FY23-24 के लिए EPS अनुमान 9-13% बढ़ाया है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।