Get App

Hindustan Zinc में सरकार बेचेगी अपनी 29% हिस्सेदारी, Cabinet ने दी मंजूरी, 7% तक उछला शेयर

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) की पैरेंट कंपनी वेदांता लि. (Vedanta Ltd) की उसमें 64.92 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि सरकार के पास 29.5 फीसदी हिस्सेदारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2022 पर 3:22 PM
Hindustan Zinc में सरकार बेचेगी अपनी 29% हिस्सेदारी, Cabinet ने दी मंजूरी, 7% तक उछला शेयर
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, काफी हद तक संभावना है कि सरकार नियमित अंतराल पर हिंदुस्तान जिंक में अपने शेयर बेचेगी

Hindustan Zinc : कैबिनेट ने हिंदुस्तान जिंक लि. में सरकार की पूरी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है। सीएनबीसी आवाज ने बुधवार, 25 मई को सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) की पैरेंट कंपनी वेदांता लि. (Vedanta Ltd) की उसमें 64.92 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि सरकार के पास जिंक का खनन करने वाली कंपनी की 29.5 फीसदी हिस्सेदारी है। समझा जाता है कि डिसइनवेस्टमेंट (divestment) का ऑफर साइज बाद में तय किया जाएगा।

हिंदुस्तान जिंक पर है 2,844 करोड़ का कर्ज

वित्त वर्ष 22 तक वेदांता पर कुल 53,583 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि हिंदुस्तान जिंक का कुल कंसॉलिडेटेड कर्ज 2,844 करोड़ रुपये है। नवंबर, 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को हिंदुस्तान जिंक की अपनी बाकी 29.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की अनुमति दे दी थी। वर्तमान बाजार मूल्य पर सरकार की Hindustan Zinc में बाकी हिस्सेदारी की वैल्यू 38,000 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें