Get App

Hot Stocks : बोनान्जा पोर्टफोलियो के रोहन पाटिल की आज की दो टॉप पिक्स, 2-3 हफ्तों में ही हो सकती है जोरदार कमाई

अगर निफ्टी 16300 के ऊपर जाता है तो इसमें और तेजी आ सकती है और यह 16500 की तरफ जा सकता है। निफ्टी के लिए 15850 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि 15600 पर दूसरा सबसे बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2022 पर 10:56 AM
Hot Stocks : बोनान्जा पोर्टफोलियो के रोहन पाटिल की आज की दो टॉप पिक्स, 2-3 हफ्तों में ही हो सकती है जोरदार कमाई
बैंक निफ्टी के लिए 34500 के करीब सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं 35600 पर रजिस्टेंस दिख रहा है

Rohan Patil BONANZA PORTFOLIO

13 जुलाई को निफ्टी 16150 के स्तर पर स्थित अपने 50 DEMA के नीचे बंद हुआ। लेकिन ये 15950 के ऊपर स्थित 21 DEMA के पार दिख रहा है। अब ये लेवल निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट का काम करेगा। मोमेंटम ऑक्सीलेटर RSI ने डेली चार्ट पर 60 के स्तर के आसपास एक डबल टॉप फॉर्मेशन बना लिया है और वर्तमान में 50 के लेवल के आसपास आ गया है।

पिछले 4 बार की तरह ही निफ्टी ने अपने गैप को या तो पूरी तरह या फिर आंशिक तौर पर भरने के बाद डेली टाइम फ्रेम पर अपना लोअर हाई और लोअर बॉटम ट्रेंड बनाना शुरु कर दिया है। इसके अलावा निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटा अपवर्ड राइजिंग चैनल भी बना लिया है और वर्तमान में यह 15950 के स्तर पर स्थित पैटर्न के निचले छोर के करीब कारोबार कर रहा है।

निफ्टी को 16300 के करीब प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है और पिछले ट्रेंड लाइन रजिस्टेंस के करीब मुनाफावसूली देखने को मिली है। अब अगर निफ्टी 16300 के ऊपर जाता है तो इसमें और तेजी आ सकती है और यह 16500 की तरफ जा सकता है। निफ्टी के लिए 15850 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि 15600 पर दूसरा सबसे बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें