Hot Stocks:निफ्टी जल्द जा सकता है अपने ऑल टाइम हाई के पार, 2-3 हफ्तों में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव

प्रिस पाइप्स में 671 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 810 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 14 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 10:49 AM
Story continues below Advertisement
कावेरी सीड्स में 580 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 695 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 14.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है

VINAY RAJANI,HDFC SECURITIES

निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर नजर आ रहा है जो ऑल टाइम फ्रेम पर एक बुलिश ट्रेंड का संकेत है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) ऑक्सीलेटर में कोई निगेटिव डाइवर्जेंस देखने को नहीं मिल रहा है। बल्कि इसने डेली चार्ट पर ट्रेंड लाइन ब्रेक आउट दिया है। RSI ऑक्सीलेटर पर ट्रेंड ब्रेकआउट निफ्टी में भी 18,115 के ऊपर एक संभावित ट्रेंड लाइन ब्रेक आउट का संकेत है। वीकली हाई से निफ्टी में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के बावजूद मार्केट ब्रेड्थ मजबूत दिख रहा है। अप्रैल के अब तक के अधिकांश कारोबारी सत्रों में एडवांस-डिक्लाइन रेशियो पॉजिटिव रहा है।

17,484 के स्तर पर स्थित 61.8 परसेंट फाइबोनासी रिट्रेसमेंट को पार करते हुए निफ्टी ने 18,604 से लेकर 15,671 तक की सारी गिरावट को नकार दिया है। उम्मीद है कि अब पिछला रजिस्टेंस स्तर सपोर्ट का काम करेगा। निफ्टी के लिए अब 17,440-17,500 के रेंज में सपोर्ट और 18,115 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। आने वाले हफ्तों में निफ्टी हमें 17,440-18,115 की रेंज में कंसोली डेट होता नजर आ सकता है। हालांकि इस दौरान स्टॉक और सेक्टर स्पेसिफिक तेजी जारी रह सकती है। निफ्टी में 17,440 के स्टॉप लॉस के साथ बने रहने की सलाह होगी। 18,115 के ऊपर जाने पर निफ्टी में मीडियम चार्ट पर फ्रेश ब्रेक आउट देखने को मिल सकता है और निफ्टी 18,604 के ऑल टाइम हाई के पार भी जा सकता है।


आज की 3 बॉय कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

HG Infra Engineering: Buy | LTP: Rs 627.9 | एचजी इंफ्रा के शेयरों में 600 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 705 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

Kaveri Seed Company: Buy | LTP: Rs 607.20 | कावेरी सीड्स में 580 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 695 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 14.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Prince Pipes & Fittings: Buy | LTP: Rs 711 | प्रिस पाइप्स में 671 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 810 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 14 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।