ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (brokerage and research firm ICICI Securities) ने ऑटो स्पेस में अपने टॉप स्टॉक पिक्स सुझाये हैं। ICICI Securities ने कहा कि ऑटो कंपनियों के Q4FY22 नतीजे पैसेंजर वेहिकल (PV) और कमर्शियल वेहिकल (CV) कंपनियों के लिए दोपहिया कंपनियों की तुलना में थोड़े पॉजिटिव नजर आयेंगे। वहीं वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में सभी सेगमेंट के मुनाफे में कमी रह सकती है।
