सिर्फ 2 दिन में 1 खिलाड़ी 11% और दूसरे ने कमाया 5% का रिटर्न, जानिये आज खिलाड़ियों की किन स्टॉक्स पर हैं नजरें

Vighnahara Investment के विभोर विभोर वार्ष्णेय ने कहा आरबीआई की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही इंडेक्स पर पोजीशन लेने के बारे में फैसला करना चाहिए

अपडेटेड Jun 08, 2022 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement
विभोर वार्ष्णेय के सुझाये स्टॉक्स ने दूसरे दिन की समाप्ति पर 10.75% का रिटर्न दिया

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में LKP Securities के रूपक डे, Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय और wavesstrategy.com आशीष कयाल के बीच मुकाबला हो रहा है यानी कि पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।

KHILADI TOP CALLS DAY - 2

दूसरे दिन की समाप्ति पर विभोर वार्ष्णेय की टॉप कॉल GUJ GAS रही जिसने 3% का रिटर्न दिया

दूसरे दिन की समाप्ति पर रूपक डे की टॉप कॉल GAIL रही जिसने 1.6% का रिटर्न दिया


दूसरे दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल की टॉप कॉल ANGEL ONE रही जिसने 3% का रिटर्न दिया

KHILADI DAY-2 RETURN

दूसरे दिन की समाप्ति पर विभोर वार्ष्णेय के सुझाये स्टॉक्स ने 10.75% का रिटर्न दिया

दूसरे दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 5.44% का रिटर्न दिया

दूसरे दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 3.92% का निगेटिव रिटर्न दिया

Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय ने कहा कि निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन बनाने पर विचार किया जा सकता है लेकिन मॉनेटरी पॉलिसी घोषित होने के बाद इस पर 12 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद निफ्टी में क्या एक्शन दिखाई देता है उसके आधार पर डिसीजन लेना चाहिए।

Trade Spotlight: RBI पॉलिसी के दिन TVS Motor, Exide Industries, RBL Bank पर क्या हो आपकी निवेश रणनीति

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Vighnahara Investment के विभोर विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला स्टॉकः BUY Firstsource

विभोर ने कहा कि इसमें 114 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 121 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 110 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

LKP Securities के रूपक डे अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY CSB Bank

रूपक ने इस स्टॉक में 185 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 179 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 215 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

wavesstrategy.com आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Sterlite Tech

आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 178 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 198 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 174 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

LKP Securities के रूपक डे अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY JK Paper

रूपक ने इस स्टॉक में 337 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 323 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 400 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

wavesstrategy.com आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Brigade Ent

आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 461 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 510 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 449 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

M&M, SBI और SONA BLW पर ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या अभी करना है होल्ड

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।