खिलाड़ी नंबर वन में अगस्त की एक्सपायरी के दिन एक्सपर्ट्स को किन स्टॉक्स में दिख रही है रौनक

तीसरे दिन की समाप्ति पर मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने 7.64% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Aug 25, 2022 पर 11:51 AM
Story continues below Advertisement
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते हमारे साथ है IDBI Capital के बृजेश ऐल, 5Paisa.com के रूचित जैन और Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी जुड़ गये हैं। इनके बीच शेयरों हफ्ते भर के लिए शेयरों पर कमाई के लिए मुकाबला होगा। बृजेश पहली बार इस खेल का हिस्सा बन रहे है।

KHILADI DAY-3 RETURN

तीसरे दिन की समाप्ति पर रुचित के सुझाये स्टॉक्स ने 5.25% का निगेटिव रिटर्न दिया

तीसरे दिन की समाप्ति पर मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने 7.64% का रिटर्न दिया


तीसरे दिन की समाप्ति पर बृजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 1.54% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY JB Chem

रुचित ने कहा कि इसमें 1815 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1740 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY COCHIN SHIPYARD

मेहुल ने इस स्टॉक में 346 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 330 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 375 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY SBI Life

बृजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 1310 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1345 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1288 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

दिग्गज एक्सपर्ट्स मितेश ठक्कर और सुदर्शन सुखानी की आज की टॉप पिक्स जिसमें मिलेगा तगड़ा मुनाफा

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY AU Small Fin Bank

मेहुल ने इस स्टॉक में 662 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 640 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 720 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY L&T

बृजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 1909 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1975 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1880 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।