कोविड महामारी के दौरान आई जबरदस्त बिकवाली और उसके बाद बाजार में आई उतनी ही तेज रिकवरी में बहुत से ऐसे स्टॉक रहें है जो 2021 के मल्टीबैगर साबित हुए है। इस मल्टीबैगर लिस्ट में बाजार के सभी सेगमेटों के शेयरों की भागीदारी रही है। साल 2021 स्मॉल और पेन स्टॉक के लिए भी यादगार रहा है। बाजार की इस रैली में साबित हुआ है कि पेनी स्टॉक में निवेश करना आपको जबरदस्त रिटर्न दे सकता है लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि कंपनी के फंडामेटल मजबूत होने चाहिए।
