Get App

एक्सपर्ट्स के सुझाए इंट्राडे कॉल्स, जिनमें हो सकती है छप्पर फाड़ कमाई

5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी के लिए 17,050 - 17,000 के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट है। शॉर्ट टर्म ट्रेडरोँ को सलाह होगी कि वह पॉजिटिव नजरिया रखकर बाजार में कोई डिप मिलने पर खरीदारी की रणनीति अपनाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2022 पर 11:18 AM
एक्सपर्ट्स के सुझाए इंट्राडे कॉल्स, जिनमें हो सकती है छप्पर फाड़ कमाई
5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी के लिए 17,050 - 17,000 के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट है।

26 अप्रैल को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली और BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। रियल्टी, ऑटो, एनर्जी , फार्मा, PSE, FMCG, इंफ्रा शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। कल के कारोबार सेंसेक्स 776 अंक चढ़कर 57,356 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 246 अंक चढ़कर 17,200 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज के बाजार की चाल पर नजर डालें तो ग्लोबल बिकवाली का शिकार भारतीय बाजार हुआ है। सेंसेक्स 400 प्वाइंट से ज्यादा टूटा है और निफ्टी 17100 के नीचे फिसला है। मेटल, IT, FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। इस बीच रिलायंस ने एक और MILESTONE छुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ के पार निकला है और शेयर लाइफ टाइम पर शेयर पहुंचा है। इस बीच नतीजों के बाद बजाज फाइनेंस 5 परसेंट टूटा है। चौथी तिमाही में नए लोन लेने वालों में आई 15% की कमी आई है। हलांकि कंपनी का मुनाफा 80% बढ़ा है।

Q4 नतीजों के बाद 5% टूटा Bajaj Finance का शेयर, जानिए अब इस स्टॉक में क्या हो आपकी निवेश रणनीति

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में रिलीफ रैली देखने को मिली। अब निफ्टी के लिए 17,300- 17,400 के ऊपरी स्तर को पार कर पाना थोडा मुश्किल हो सकता है। अगर निफ्टी में ऊपरी स्तर से फिर दबाव देखने को मिलता है तो यह अपने 16,800 के सपोर्ट लेवल को एक बार फिर छुता नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें