साल 2022 में अब तक आईटीसी (ITC) के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला है जो इस भारतीय कंपनी समूह में तेजड़ियों की रूचि को दिखाता है। पिछले 1 साल में 12 फीसदी के रिटर्न के बाद Edelweiss Wealth आईटीसी के शेयरों के काफी बुलिश नजर आ रहा है। एडलवाइस वेल्थ रिसर्ज का कहना है कि इस स्टॉक में ट्रेंड रिवर्सल के मजबूत संकेत नजर आ रहे हैं। लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक 450 रुपये प्रति शेयर तक जाता नजर आ सकता है। एनएसई पर फिलहाल यह शेयर 249.95 रुपये पर नजर आ रहा है।
