Get App

ITC के शेयर 3 साल के हाई के करीब, आइए देखते हैं कहां से मिल रहा ईंधन

SMC Global Securities के मुदित गोयल ने कहा कि यह स्टॉक फूल ट्रेंड में है और शॉर्ट टर्म में आनेवाले कारोबारी सत्रों में भी इसमें तेजी जारी रह सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2022 पर 12:36 PM
ITC के शेयर 3 साल के हाई के करीब, आइए देखते हैं कहां से मिल रहा ईंधन
पिछले 4 करोबारी सत्र में यह स्टॉक 254 रुपये से बढ़कर 281 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसमें 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।

सिगरेट बिक्री में आई जबरदस्त तेजी के दम पर आईटीसी (ITC) के मार्च 2022 के तिमाही नतीजे काफी मजबूत रहे है और इसके शेयर अपने 3 साल के हाई के करीब पहुंच गए है। आईटीसी के शेयर आज तेजी के साथ खुले थे और एनएसई पर जल्द ही 282.35 रुपये का 52 वीक हिट करते नजर आए।शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि ITC के शेयर तेजी के मूड में नजर आ रहे है और शॉर्ट टर्म में हमें यह शेयर 320 रुपये का स्तर छुते नजर आ सकते है।

ITC के शेयरों में तेजी के कारणों पर बात करते हुए SMC Global Securities के मुदित गोयल ने कहा कि यह स्टॉक फूल ट्रेंड में है और शॉर्ट टर्म में आनेवाले कारोबारी सत्रों में भी इसमें तेजी जारी रह सकती है। हाल ही में इसने 255 रुपये पर क्लोजिंग बेसिस पर ब्रेकआउट दिया है। ऐसे में जिनके पास यह स्टॉक है उनको सलाह होगी कि वह इसमें 320 रुपये के शॉर्ट टर्म लक्ष्य के लिए बने रहें। वर्तमान लेवल पर इस स्टॉक में नई खरीदारी भी की जा सकती है।

डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे चढ़ा, जानिए अभी क्या है रेट

ICICI Securities ने इस स्टॉक पर जारी अपने नोट में कहा है कि चौथी तिमाही में सिगरेट वॉल्यूम में करीब 9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ आईटीसी ने एक और तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी की सिगरेट बिक्री कोविड के पहले के स्तर को पार कर गई है। आगे हमें कंपनी के मार्जिन में मजबूती नजर आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें