विदेशी ब्रोकरेज ने इस बैंकिंग स्टॉक का बढ़ाया टारगेट, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश

स्टॉक का 52 वीक लो 763.20 रुपये पर है जबकि 52 वीक हाई 1,242.00 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 3,685,015 शेयरों का है। बैंक का मार्केट कैप 85,414 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
जेफरीज का कहना है कि IndusInd BanK के वित्त वर्ष 2022 के एनुअल रिपोर्ट में रिटेल डिपॉजिट और ALM में और सुधार के संकेत मिले है।

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज भारत के बैकिंग स्टॉक IndusInd Bank को लेकर काफ बुलिश नजर आ रहा है। जेफरीज बैंक ने IndusInd Bank को अपने टॉप पिक्स में जगह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक की Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके टारगेट को 1,250 रुपये से बढ़कर 1330 रुपये कर दिया है। बता दें कि इस बैंकिंग स्टॉक में साल 2022 में अब तक 18 फीसदी की तेजी आई है।

जेफरीज का कहना है कि IndusInd BanK के वित्त वर्ष 2022 के एनुअल रिपोर्ट में रिटेल डिपॉजिट और ALM में और सुधार के संकेत मिले है। वित्त वर्ष 2022 में बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार आया है और इसके लिए बैंक को कम प्रोविजनिंग करनी पड़ी है।

Multibagger Stock: 5 साल में 400% का रिटर्न देने वाला यह फार्मा स्टॉक प्रभुदास लीलाधर को भी है पसंद, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

वित्त वर्ष 2022-24 के दौरान बैंक के अर्निंग में जोरदार ग्रोथ की उम्मीद है। इसके अलावा कम होती क्रेडिट कॉस्ट का भी बैंक को फायदा मिलेगा। जेफरीज का मानना है कि बैंक की एसेट क्वालिटी से जुड़ी चिंताएं काफी हद तक दूर हो चुकी है। बैंक ग्रामीण इलाकों में अपने विस्तार पर फोकस कर रहा है। जिसके लिए वह अपने प्रोडक्ट्स में माइक्रो लेडिंग प्रोडक्ट्स की संख्या बढ़ा रहा है। इसके अलावा बैंक के AMC ब्रोकिंग और इंश्योरेंस जैसे सेगमेंट में भी फोकस कर रहा है। जिसका आगे इसको फायदा मिलेगा।


इस शेयर की चाल पर नजर डालें तो IndusInd BanK का शेयर एनएसई पर 30.85 रुपये यानी 2.88 फीसदी बढ़कर 1101.90 रुपये पर बंद हुआ है। स्टॉक का दिन का लो 1,077.00 रुपये का था जबकि दिन का हाई 1,105.00 रुपये का था। स्टॉक का 52 वीक लो 763.20 रुपये पर है जबकि 52 वीक हाई 1,242.00 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 3,685,015 शेयरों का है। बैंक का मार्केट कैप 85,414 करोड़ रुपये है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।