भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से तेजी नजर आई है। कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजे, ग्लोबल बाजारों में आई हुई रौनक और भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार में बहार आई है। विगत कुछ दिनों से कंपनियों के रोजाना आने वाले नतीजों के साथ ही बाजार की नजर 1 अगस्त को आने वाले ऑटो बिक्री के आंकड़ों पर भी लगी हुई है। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता से जानते हैं कैसे रह सकते हैं जुलाई ऑटो बिक्री की आंकड़े
यतिन मोता ने जुलाई ऑटो बिक्री अनुमान बताते हुए कहा कि MHCV और ट्रक सेगमेंट में अच्छी डिमांड देखने को मिल सकती है। वहीं इस महीने चिप की कमी कम होने से कार बिक्री में सुधार नजर आ सकता है। दूसरी तरफ जोरदार बुकिंग से कार, SUV सेगमेंट ऑर्डरबुक मजबूत देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कार, SUV को नए लॉन्च का भी मिला सहारा मिलता दिखेगा।
यतिन ने आगे कहा कि त्योहारों से पहले प्रोडक्शन में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं सालाना आधार पर M&M के UV वॉल्यूम 30% बढ़ सकते हैं। वहीं टू-व्हीलर्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई में टू-व्हीलर्स की बिक्री में रिकवरी धीमी देखने को मिल सकती है।
यतिन ने आंकड़ों के लिहाज से बताया कि सालाना आधार पर जुलाई 2022 में TATA MOTORS के गाड़ियों की बिक्री 53.6% बढ़कर 83100 रह सकती है जबकि पिछले साल जुलाई 2021 में कंपनी ने 54119 गाड़ियों की बिक्री की थी। वहीं जुलाई 2022 में ASHOK LEYLAND के गाड़ियों की बिक्री 66.5% बढ़कर 14400 रह सकती है जबकि पिछले साल जुलाई 2021 में कंपनी ने 8650गाड़ियों की बिक्री की थी।
इसके अतिरिक्त सालाना आधार पर जुलाई 22 में MARUTI के गाड़ियों की बिक्री जुलाई 21 में बिकी हुई 162462 गाड़ियों से 8.3% बढ़कर 176000 गाड़ियां रह सकती हैं। जबकि सालाना आधार पर जुलाई 22 में M&M AUTO के गाड़ियों की बिक्री जुलाई 21 में बिकी हुई 42983 गाड़ियों से 26.6% बढ़कर 54400 गाड़ियां रह सकती हैं।
ट्रैक्टर्स की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो सालाना आधार पर जुलाई 22 में M&M के TRACTORS की बिक्री जुलाई 21 में बिके हुए 27229 ट्रैक्टर्स से 15.5% घटकर 23000 ट्रैक्टर्स रह सकती हैं। जबकि सालाना आधार पर जुलाई 22 में ESCORTS के TRACTORS की बिक्री जुलाई 21 में बिके हुए 6564 ट्रैक्टर्स से 10.1% घटकर 5900 ट्रैक्टर्स रह सकती हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)