कंसाई नेरोलैक (Kansai Nerolac) के शेयर में बुधवार को इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर गिरावट देखने को मिली। वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही (Q4FY22) के लिए कंपनी के शुद्ध मुनाफे में तेज गिरावट की रिपोर्ट के बाद के शेयरों ने 52-हफ्ते के निचले स्तर 403 रुपये का स्तर छुआ। सुस्त बिक्री और कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत के कारण इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 80.9 प्रतिशत घटकर 24.5 करोड़ रुपये रह गया।
