Get App

LIC के शेयर में 5 दिन में 12% की दमदार रैली, जानिए किन वजहों से भाग रहा स्टॉक

LIC Share Price : एक्सपर्ट ने कहा, एलआईसी बिजनेस बढ़ा रही है। इसके अलावा, सेक्टोरल रेगुलेटर के प्रस्तावित बदलावों से एलआईसी को खासी मदद मिलेगी। अकाउंटिंग पॉलिसी में बदलाव से वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में एलआईसी का प्रॉफिट बढ़कर 14,271.80 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 14, 2022 पर 2:35 PM
LIC के शेयर में 5 दिन में 12% की दमदार रैली, जानिए किन वजहों से भाग रहा स्टॉक
एलआईसी के शेयर का मौजूदा मार्केट प्राइस (लगभग 724 रुपये) इस साल आए 949 रुपये के आईपीओ के आसपास भी नहीं है

LIC share price : प्रस्तावित रेगुलेटरी बदलावों, कारोबारी प्रदर्शन, प्राइवेट सेक्टर के लोगों को जोड़ने, भारी प्रॉफिट बुकिंग और बोनस शेयर जारी करने के मुद्दे जैसे कई फैक्टर्स के चलते लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के शेयर में इन दिनों तेजी दिख रही है। आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट एक्सपर्ट्स ने ये विचार व्यक्त किए हैं। LIC का शेयर बुधवार, 14 दिसंबर को बीएसई पर इंट्राडे में लगभग 2 फीसदी मजबूत होकर 732 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, दोपहर 1.47 बजे शेयर 0.75 फीसदी कमजोर होकर 712.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है। शेयर का 52 हफ्ते का हाई 920 रुपये और 52 हफ्ते का लो 588 रुपये है।

दो महीने में 20 फीसदी मजबूत हुआ शेयर

एलआईसी का शेयर पिछले पांच दिन में लगभग 12 फीसदी चढ़ चुका है, जो 8 दिसंबर को लगभग 653 रुपये के आसपास था। वहीं, पिछले लगभग दो महीने में शेयर 20 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। शेयर ने 21 अक्टूबर को 588 रुपये का अपना निचला स्तर छूआ था। हालांकि, शेयर इश्यू प्राइस से लगभग 25 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें