Larsen and Toubro में एलकेपी रिसर्च ने दी खरीदारी की सलाह, जानिए क्या है टारगेट

वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस अवधि में कंपनी के ऑर्डर इनटेक में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं रेवेन्यू में 15 फीसदी और मुनाफे में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है

अपडेटेड Jul 09, 2022 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
कोविड की चुनौतियों, रूस -यूक्रेन वार और कमोडिटी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी वाले इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

घरेलू ब्रोकरेज हाउस एलकेपी रिसर्च ने देश की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी Larsen and Toubro पर बुलिश है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि आगे कंपनी को पावर, ट्रांसपोर्टेशन, डिफेंस जैसे सेक्टरों में सरकारी और निजी दोनों सेगमेंट में बड़े प्रोजेक्ट मिलते नजर आ सकते है।

वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस अवधि में कंपनी के ऑर्डर इनटेक में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं रेवेन्यू में 15 फीसदी और मुनाफे में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

FIIs और म्यूचुअल फंडों ने इन 5 स्मॉलकैप शेयरों में लगातार बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपने भी कर रखा है निवेश


कोविड की चुनौतियों, रूस -यूक्रेन वार और कमोडिटी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी वाले इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। कंपनी अपने नॉन कोर एसेट्स के विनिवेश पर लगातार फोकस बनाए हुए है जिससे आगे इसको फायदा मिलेगा। अपने इस विश्लेषण के आधार पर एलकेपी रिसर्च ने Larsen and Toubro को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 2087 रुपये का लक्ष्य दिया है।

कल यानी शुक्रवार के कारोबार में यह स्टॉक एनएसई पर 76.35 रुपये यानी 4.74 फीसदी की बढ़त के साथ 1687.45 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। इस स्टॉक 18 जनवरी 2022 को 2,078.20 रुपये का अपना 52 वीक हाई छुआ था जबकि 20 जून 2022 को 1,456.80 रुपये पर अपना वीक लो छुआ था। वर्तमान स्तर पर यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई से 18.8 फीसदी नीचे नजर आ रहा है। वहीं 52 वीक लो से 15.83 फीसदी ऊपर दिख रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 237,104.20 करोड़ रुपये है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।