6 दिन की तेजी के बाद बाजार में दबाव, जानिये आशीष बहेती के फेवरेट स्टॉक्स जो देंगे मुनाफा

निफ्टी पर 16700 और 16600 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग जबकि बैंक निफ्टी में 37000 और 36500 पर सबसे ज्यादा राइटिंग दिख रही है

अपडेटेड Jul 25, 2022 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा इंडिया विक्स के 17 के स्तर के ऊपर आ जाने की वजह से इस हफ्ते बाजार में वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है

बाजार में लगातार छह दिन की तेजी के बाद आज नरमी का रुख है। नतीजों के बाद रिलायंस और कोटक में कमजोरी से निफ्टी 16600 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी में भी गिरावट नजर आ रही है। बैंक निफ्टी और निफ्टी दोनों में कॉल राइटर्स का पलड़ा भारी है। निफ्टी पर 16700 और 16600 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग दिख रही है। वहीं 16200 पर पुट राइटर्स सहारा तलाशते दिख रहे हैं। बैंक निफ्टी की बात करें तो 37000 और 36500 पर राइटिंग दिख रही है।

ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये ये समझने की कोशिश करेंगे की राइटर्स इस हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV Investment के आशीष बहेती हैं। आशीष ने अपनी शानदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी दिया।

NIFTY की रेंज


आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16700, 16800 और 900 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करते हैं मुकाबला और आप कर सकते हैं कमाई

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 16600, 16500 और 16400 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

NIFTY BANK की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 36500, 36600 और 36700 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 36200, 36100 और 36000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

NAV Investment के आशीष बहेती की बाजार पर राय

आशीष ने कहा कि आज के बाजार में आईटी, मेटल स्टॉक्स में अच्छा एक्शन देखने को मिल रहा है। हालांकि इस हफ्ते की बात करें तो एक्सपायरी का महीना होने के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है। इंडिया विक्स भी पिछले हफ्ते 16 के नीचे था लेकिन अब ये 18 के स्तर को छूने की कोशिश कर रहा है लिहाजा इस हफ्ते बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है।

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 26% बढ़ा, ब्रोकरेज हाउसेज से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

बैंक निफ्टी पर राय देते हुए आशीष ने कहा कि बैंक निफ्टी में निफ्टी के मुकाबले आज ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली है। इसमें 36500 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करेगा। इसलिए हमारा मानना है कि बैंक निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है। इसमें 36300 के स्टॉपलॉस के साथ 36800 के टारगेट के लिए लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है।

NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार ट्रेड्स

Hindalco July Fut : खरीदें - 383 रुपये, लक्ष्य - 392 रुपये, स्टॉपलॉस - 378 रुपये

Indian Hotels July Fut : खरीदें - 257 रुपये, लक्ष्य - 265 से 277 रुपये, स्टॉपलॉस - 252 रुपये

Tata Chemicals July Fut : खरीदें, लक्ष्य - 897 रुपये, स्टॉपलॉस - 877 रुपये

आशीष बहेती का सुझाया सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः JSPL

आशीष बहेती ने मेटल स्टॉक्स में अच्छे एक्शन को देखते हुए आज का सस्ता ऑप्शन मेटल सेक्टर से चुना है। उन्होंने कहा कि जेएसपीएल में ऑप्शन के जरिये खरीदारी करने पर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आशीष ने कहा कि इसकी जुलाई एक्सपायरी की 370 के स्ट्राइक वाली कॉल 4.30 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 2 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें। इसमें 7 रुपये से 9 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।