अप्रैल में भारतीय बाजार में 2 प्रतिशत की गिरावट आई। पिछले महीने की कुछ बढ़त को इसने गंवा दिया। वैश्विक और घरेलू चिंताओं के कारण वोलाटिलिटी नजर आई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में आक्रामक वृद्धि, बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, रूस-यूक्रेन युद्ध, भारतीय कंपनियों के मिश्रित तिमाही नतीजे और एफआईआई की लगातार बिकवाली ने निवेशकों की चिंताएं बरकरार रखी हैं।
