गौरव बिस्सा ने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में ट्रेडिंग करने से दूर रहने की सलाह दी
हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा और बैंक निफ्टी में करीब 750 अंकों की गिरावट देखी जा रही। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि आज राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। आज के हमारे एक्सपर्ट LKP सिक्योरिटीज के गौरव बिस्सा हैं। बिस्सा ने शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
वायदा बाजार में आज के FRESH LONG रोल्स वाले शेयर
PERSISTENT, TRENT, INFOSYS और L&T INFOTECH
वायदा बाजार में आज के SHORT COVERING रोल्स वाले शेयर
TCS, MPHASIS, COFORGE और BIRLASOFT
वायदा बाजार में आज के SHORT BUILDUP रोल्स वाले शेयर
IB HOUSING, DALMIA BHARAT, GAIL और GSPL
वायदा बाजार में आज के LONG UNWINDING रोल्स वाले शेयर
निफ्टी में आज 12 बजे के दौरान 17100 और 17300 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये
निफ्टी में आज 12 बजे के दौरान 16800 और 16900 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज 12 बजे के दौरान 36500 और 36200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज 12 बजे के दौरान 35000 और 35800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये
LKP सिक्योरिटीज के गौरव बिस्सा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है इसमें 20 अंकों की अपसाइड के बाद तुरंत फिर से गिरावट देखने को मिल रही है लिहाजा इसमें ट्रेडिंग से दूर रहने की हमारी सलाह होगी।
बैंक निफ्टी पर राय देते हुए उन्होंने कहा आज इसकी हालत निफ्टी से भी खराब नजर आ रही है। इसलिए आज इस इंडेक्स में भी ट्रेड लेने की सलाह नहीं है।
MPHASIS DEC FUT : खरीदें- 3274.25 रुपये, स्टॉपलॉस- 3240 रुपये, लक्ष्य- 3350 रुपये
M&M FINANCIAL DEC FUT : बेचें- स्टॉपलॉस- 155 रुपये, लक्ष्य- 146 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः SRF
गौरव ने कहा कि आज की गिरावट के बावजूद ये स्टॉक अच्छा परफॉर्म करता नजर आ रहा है। इसलिए इसमें दिसंबर सीरीज की 2240 के स्ट्राइक की कॉल 51.25 रुपये के स्तर पर खरीदनी चाहिए। इसमें 20 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस लगाये। आने वाले कुछ सेशंस में इसमें 100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।