Get App

JSPL के शेयरों में मोतीलाल ओसवाल को दिखती है 34% की अपसाइड, EBITDA margin भी सुधरने का अनुमान

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक JSPL में अभी और तेजी आ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 07, 2021 पर 2:47 PM
JSPL के शेयरों में मोतीलाल ओसवाल को दिखती है 34% की अपसाइड, EBITDA margin भी सुधरने का अनुमान
मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक JSPL में अभी और तेजी आ सकती है

आज यानी 7 दिसंबर को मेटल इंडेक्स ने अन्य सेक्टर के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया और इसमें को 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दिखी जिसके चलते जिंदल स्टील एंड पावर (JSPL) के शेयर का भाव सुबह के सत्र के दौरान में 2 प्रतिशत से अधिक बढ़ा। JSPL सुबह 10.51 बजे 8.40 रुपये या 2.35 प्रतिशत ऊपर 365.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने आज 368.90 रुपये के इंट्रा डे हाई और 359 रुपये के इंट्रा डे लो को छुआ।

घरेलू रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 478 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ स्टॉक पर "खरीदारी" की कॉल बनाए रखी है, ये लक्ष्य मौजूदा भाव से 34 प्रतिशत अधिक है।

मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों ने एक हालिया रिपोर्ट में कहा कि कंपनी अपने EBITDA मार्जिन में स्ट्रक्चरल चेंज के दौर से गुजर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि EBITDA मार्जिन में पिछले साइकल एवरेज की तुलना में 2,000-2,500 रुपये प्रति टन तक बढ़ने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें