Apar Industries Share Price : अपार इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार, 5 जनवरी को बीएसई पर इंट्राडे में 5 फीसदी से ज्यादा की रैली के साथ 1,864 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो उसका नया ऑल टाइम हाई है। शेयर को पॉजिटिव आउटलुक के दम पर सपोर्ट मिल रहा है। दोपहर 2.10 बजे लगभग 4 फीसदी मजबूत होकर 1,843.55 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कंडक्टर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी का शेयर एक साल में 145 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीं पिछले छह महीने में शेयर में 96 फीसदी और एक महीने में 18 फीसदी की दमदार रैली देखने को मिली है।
