Multibagger Stock : 1 रुपये के शेयर का कमाल! 4 साल में 1 लाख बना दिए 65 लाख, अब दी स्टॉक स्प्लिट की सौगात

Sanmit Infra ने अपने शेयरहोल्डर्स को स्टॉक स्प्लिट की सौगात दी है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर के बदले में निवेशकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयर दे दिए गए हैं

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 8:38 AM
Story continues below Advertisement
सनमीत इन्फ्रा (Sanmit Infra shares) के शेयर बीते एक साल में 213 फीसदी के दमदार रिटर्न के साथ अपने शेयरहोल्डर्स के लिए मल्टीबैगर साबित हुए हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock : सनमीत इन्फ्रा (Sanmit Infra shares) के शेयर बीते एक साल में 213 फीसदी के दमदार रिटर्न के साथ अपने शेयरहोल्डर्स के लिए मल्टीबैगर साबित हुए हैं। पिछले 5 साल की बात करें तो यह शेयर 5,350 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। हाल में, Sanmit Infra ने अपने शेयरहोल्डर्स को स्टॉक स्प्लिट की सौगात दी है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर के बदले में निवेशकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयर दे दिए गए हैं। हालांकि, 17 नवंबर 2022 को 85.70 रुपये का आल टाइम हाई छूने के बाद शेयर में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। सोमवार को बीएसई पर शेयर मामूली तेजी के साथ 71.40 रुपये पर बंद हुए।

    4 साल पहले 1.31 रुपये का था शेयर

    Sanmit Infra का शेयर लगभग 4 साल पहले 21 दिसंबर, 2018 को 1.31 रुपये के स्तर पर था। इस प्रकार, उस समय किसी निवेशक ने इस पेट्रोकेमिकल शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो यह रकम बढ़कर 65 लाख रुपये हो गई होती। हालांकि शेयर में अभी भी तेजी जारी है। पिछले एक महीने में शेयर 35 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। पिछले छह महीने में शेयर 40.90 रुपये से बढ़कर 73.70 रुपये का हो चुका है। इस प्रकार छह महीने में शेयर ने 80 फीसदी रिटर्न दिया है।


    Stocks to BUY: 55% का रिटर्न दिला सकते हैं इस इंफ्राटेक कंपनी के शेयर, HDFC सिक्योरिटीज ने दी दांव लगाने की सलाह

    2022 में शेयर ने 150 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, बीते एक साल में इस स्मालकैप स्टॉक ने 213 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है।

    स्टॉक स्प्लिट की दी सौगात

    यह मल्टीबैगर शेयर 31 अक्टूबर, 2022 को एक्स स्प्लिट (Stock Split) हो गया। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी की बोर्ड मीटिंग में 1 शेयर को 10 शेयरों में स्प्लिट करने को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए, 31 अक्टूबर 2022 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जिससे स्प्लिट के लिए इलिजिबल शेयरहोल्डर्स को चुना जा सके।

    IPO News: मिडिल-ईस्ट में KFC चलाने वाली Americana Restaurants का 14 हजार करोड़ का आईपीओ, इस मामले में बनी पहली कंपनी

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।