IPO News: मिडिल-ईस्ट में KFC चलाने वाली Americana Restaurants का 14 हजार करोड़ का आईपीओ, इस मामले में बनी पहली कंपनी

IPO News: अमेरिकाना रेस्टोरेंट्स इंटरनेशनल आईपीओ के जरिए 180 करोड़ डॉलर (14717.07 करोड़ रुपये) जुटाना चाहती है

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 7:11 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिकाना पहली कंपनी होगी जिसके शेयर रियाद और अबूधाबी दोनों जगहों पर लिस्ट होंगे।

IPO News: अमेरिकाना रेस्टोरेंट्स इंटरनेशनल आईपीओ के जरिए 180 करोड़ डॉलर (14717.07 करोड़ रुपये) जुटाना चाहती है। यह कंपनी मिडिल-ईस्ट देशों में केएफसी (KFC) और पिज्जा हट (Pizza Hut) आउटलेट्स चलाती है। इस आईपीओ के लिए 2.50 दिरहम (55.64 रुपये) से 2.62 दिरहम (58.31 रुपये) का भाव तय किया गया है। अपर प्राइस के हिसाब से कंपनी का मार्केट कैप 600 करोड़ डॉलर (49 हजार करोड़ रुपये) का होगा। कंपनी का कहना है कि वह प्राइस रेंज के अपर प्राइस पर शेयरों की बिक्री करना चाहती है यानी कि 2.62 दिरहम से कम की बोली पर शेयर नहीं मिलेंगे। हालांकि फाइनल प्राइस का ऐलान बुधवार को होगा। इसके शेयरों की लिस्टिंग अबूधाबी और रियाद दोनों जगहों पर होगी।

Deepak Fertilisers और Aarti Industries ने मिलाया हाथ, पहली बार इंडस्ट्री में हुआ ऐसा सौदा, शेयरों की बढ़ी खरीदारी

इस साल के लिए सऊदी का सबसे बड़ा आईपीओ


अमेरिकाना का आईपीओ सऊदी अरब के लिए इस साल 2022 का सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे पहले नाहदी मेडिकल कंपनी का 140 करोड़ डॉलर का आईपीओ आया था और उसके शेयर लिस्ट हुए थे। अमेरिकाना के आईपीओ के लिए फर्स्ट अबूधाबी बैंक पीजेएससी, गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक, मॉर्गन स्टैनले और एसएनबी कैपिटल ज्वाइंट ग्लोबल कोऑर्डिनेटर्स हैं। वहीं एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी और ईएफजी हर्म्स ज्वाइंट बुकरनर्स हैं। इस इश्यू के लिए रोथ्सचाइल्ड एंड कंपनी वित्तीय सलाहकार है।

Multibagger Stock: इस टायर कंपनी ने 9 हजार के निवेश पर ही बना दिया करोड़पति, अभी भी दिख रहा है दम

इस मामले में बनेगी पहली कंपनी

अमेरिकाना पहली कंपनी होगी जिसके शेयर रियाद और अबूधाबी दोनों जगहों पर लिस्ट होंगे। सऊदी अरब का स्टॉक एक्सचेंज सऊदी स्टॉक एक्सचेंज या तदावुल स्टॉक एक्सचेंज वर्षों से कंपनियों को दोनों जगहों पर लिस्टिंग के लिए प्रोत्साहित करती रही है लेकिन अमेरिकाना से पहले किसी ने इसकी पहल नहीं की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।