Deepak Fertilisers और Aarti Industries ने मिलाया हाथ, पहली बार इंडस्ट्री में हुआ ऐसा सौदा, शेयरों की बढ़ी खरीदारी

Deepak Fertilisers join hands with Aarti Industries: भारतीय केमिकल इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा हो रहा है जब दो दिग्गज कंपनियां एक-दूसरे की कारोबारी जरूरतों और आपसी हितों को पूरा करने के लिए लंबे समय का सौदा कर रही हैं।

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 6:25 PM
Story continues below Advertisement
दीपक फर्टिलाइजर्स दक्षिण-पूर्व एशिया में नाइट्रिक एसिड बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है और आरती इंडस्ट्रीज नाइट्रिक एसिड की सबसे अधिक खपत करने वाले ग्राहकों में शुमार है। (Image- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Deepak Fertilisers join hands with Aarti Industries: इंडस्ट्रियल केमिकल और खाद बनाने वाली दिग्गज कंपनी दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स (Deepak Fertilizers and Petrochemicals) और स्पेशियलिटी केमिकल की दिग्गज कंपनी आरती इंडस्ट्रीज (Arti Industries) ने हाथ मिलाया है। शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के मुताबिक इस सौदे के तहत नाइट्रिक एसिड को उठाने और इसकी सप्लाई की जाएगी। यह सौदा करीब 8 हजार करोड़ रुपये का है। इस सौदे के चलते दोनों ही कंपनियों के शेयरों में निवेशकों का रूझान बढ़ा है और खरीदारी बढ़ने से शेयर मजबूत हुए हैं।

    दीपक फर्टिलाइजर्स दक्षिण-पूर्व एशिया में नाइट्रिक एसिड बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है और आरती इंडस्ट्रीज नाइट्रिक एसिड की सबसे अधिक खपत करने वाले ग्राहकों में शुमार है। भारतीय केमिकल इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा हो रहा है जब दो दिग्गज कंपनियां एक-दूसरे की कारोबारी जरूरतों और आपसी हितों को पूरा करने के लिए लंबे समय का सौदा कर रही हैं।

    Yes Bank Share Price: 6 महीने में 21% मजबूत हुआ शेयर, इस एक्टिविटी पर रहेगी निवेशकों की निगाहें


    20 साल के लिए हुआ है सौदा

    दीपक फर्टिलाइजर्स और आरती इंडस्ट्रीज के बीच जो सौदा हुआ है, उसके इस साल के आखिरी यानी दिसंबर 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह सौदा लंबे समय के लिए है और शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के मुताबिक अगले साल 1 अप्रैल 2023 से नाइट्रिक एसिड की सप्लाई शुरू हो जाएगी। सौदे के तहत दीपक फर्टिलाइजर्स आरती इंडस्ट्रीज को 20 साल तक नाइट्रिक एसिड की सप्लाई करेगी। इससे दीपक फर्टिलाइजर्स को 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।

    Multibagger Stock: इस टायर कंपनी ने 9 हजार के निवेश पर ही बना दिया करोड़पति, अभी भी दिख रहा है दम

    दोनों ही कंपनियों के शेयरों में तेजी

    इस सौदे का मार्केट ने भी स्वागत किया है। दोनों ही कंपनियों के शेयर कुछ समय से टूट रहे थे लेकिन सौदे का खुलासा होते ही निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी। दोनों कंपनियों ने एक्सचेंज फाइलिंग में 19 नवंबर यानी शनिवार को इसकी जानकारी दी थी। आज 21 नवंबर की बात करें तो दीपक फर्टिलाइजर्स के शेयर बीएसई पर 7.43 फीसदी की तेजी के साथ 825.45 रुपये के भाव (Deepak Fertilizers Share Price) और आरती इंडस्ट्रीज के शेयर 2.39 फीसदी के उछाल के साथ 669.40 रुपये के भाव (Arti Industries Share Price) पर बंद हुए हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।