Get App

Multibagger stocks: एक साल में 307% रिटर्न दे चुके इस मल्टीबैगर शेयर में आई बड़ी तेजी

बोनस इश्यू के रिकॉर्ड डेट से पहले मल्टीबैगर शेयरों में जबरदस्त तेजी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2022 पर 2:45 PM
Multibagger stocks: एक साल में 307% रिटर्न दे चुके इस मल्टीबैगर शेयर में आई बड़ी तेजी
मल्टीबैगर शेयर Ducon Infratechnologies के शेयर इस साल अब तक 307% चढ़ चुके हैं

Ducon Infratechnologies share Price: सोमवार को डुकॉन इंफ्राटेक के शेयरों में 6% से ज्यादा की तेजी आई है। BSE पर Ducon Infratechnologies के सेयर 28 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के बोर्ड ने बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। बोनस इश्यू का रिकॉर्ड डेट 19 अप्रैल है। कंपनी ने 1:10 अनुपात में इक्विटी शेयर बांटने का ऐलान किया है।

Ducon Infratechnologies के बोर्ड की मीटिंग 25 फरवरी 2022 को हुई थी। इस मीटिंग में 1:10 अनुपात में शेयर बांटने का फैसला किया था। ये शेयर फुली पेड एडिशनल शेयर होंगे जो कंपनी अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को जारी करेगी।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया गया था, "बोर्ड ने हर 10 इक्विटी शेयरों के बदले 1 शेयर जारी करने का फैसला किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 19 अप्रैल तय किया गया है।"

इसके साथ ही कंपनी ने ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल भी बढ़ाने का फैसला किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें