सरकार ने नैनो यूरिया प्रोडक्शन के मामले में बड़ा फैसला लिया है। अब सरकार ने नैनो यूरिया का प्रोडक्शन शुरू करने के बारे आज जानकारी दी। आज लोकसभा में देश के फर्टिलाइजर मिनिस्टर ने नैनो यूरिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मार्च 2024 तक देश में नैनो यूरिया का प्रोडक्शन शुरू हो जायेगा। नैनो यूरिया का प्रोडक्शन होने के साथ ही यूरिया बोतल में भी मिल सकेगा।
