न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Newgen Software Technologies Ltd) के शेयरों में बुधवार को 4.1 प्रतिशत की गिरावट आई। आईटी फर्म ने अपने शुद्ध लाभ में 11.2 प्रतिशत सालाना आधार पर (YoY) गिरावट दर्ज की। अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों के बाद शुरुआती कारोबार में पॉजिटिव ट्रेडिंग करने के बाद बीएसई पर Newgen शेयर का भाव दिन के निचले स्तर 361.10 रुपये पर आ गया।
