Paytm Shares : पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयर में बुधवार को 3 फीसदी तक की मजबूती देखने को मिली। दरअसल, अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने आईपीओ प्राइस की तुलना में 71 फीसदी गिरावट के बावजूद इसके शेयर के लिए ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है, जिसका उसे फायदा मिलता दिख रहा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने टारगेट 1,200 रुपये से घटाकर 1,000 रुपये कर दिया है। हालांकि, नया टारगेट भी शेयर के बाजार मूल्य की तुलना में 62 फीसदी ज्यादा है।
