PI Industries ने 450% अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट

PI Industries dividend : पीआई इंडस्ट्रीज ने अपने इक्विटी शेयरों पर 450 फीसदी यानी 4.5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड के लिए इलिजिबल मेंबर तय करने के उद्देश्य से 24 फरवरी, 2023 की रिकॉर्ड डेट तय की है। PI Industries लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की वैल्युएशन के साथ एक लॉर्ज कैप कंपनी है

अपडेटेड Feb 19, 2023 पर 8:36 AM
Story continues below Advertisement
PI Industries : पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें तो यह एक साल में लगभग 32 फीसदी रिटर्न दे चुका है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    PI Industries Declares Dividend : लॉर्ज कैप कंपनी पीआई इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने इक्विटी शेयरों पर 450 फीसदी यानी 4.5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देने का ऐलान किया है। इसका भुगतान 15 मार्च, 2023 को या उससे पहले कर दिया जाएगा। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक मीटिंग में डिविडेंड के लिए इलिजिबल मेंबर तय करने के उद्देश्य से 24 फरवरी, 2023 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है। PI Industries लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की वैल्युएशन के साथ एक लॉर्ज कैप कंपनी है, जो कमोडिटी इंडस्ट्री में सक्रिय है।

    एक साल में 32 फीसदी मजबूत हुआ शेयर

    पिछले 75 साल के दौरान कंपनी ने कई प्रतिष्ठित ब्रांड तैयार किए हैं और उसका नेटवर्क 70,000 रिटेल लोकेशन तक फैल चुका है। कंपनी को केमिस्ट्री और इंजीनियरिंग में तकनीक दक्षता के लिए जाना जाता है।


    Multibagger Stocks: कमाल का शेयर, सिर्फ 6 महीने में 1 लाख रुपये को बना दिया 25 लाख

    पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें तो यह एक साल में लगभग 32 फीसदी रिटर्न दे चुका है। हालांकि, छह महीने में शेयर लगभग फ्लैट रहा है और पिछले पांच दिन में लगभग छह फीसदी रिटर्न दे चुका है। पिछले ट्रेडिंग सेशन यानी 17 फरवरी को शेयर बीएसई पर 2.59 फीसदी कमजोर होकर 3,287 रुपये के स्तर पर आ गया।

    कैसे रहे तीसरी तिमाही के नतीजे

    दिसंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान PI Industries की कंसोलिडेटेड सेल्स सालाना आधार पर 18.94 फीसदी बढ़कर 1,613.20 रुपये के स्तर पर पहुंच गई, जो बीते साल समान तिमाही में 1,356.30 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 40 फीसदी बढ़कर 415.6 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो बीते साल समान तिमाही के दौरान 296.80 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और ऑपरेटिंग लीवरेज के कारण उसके एबिटडा मार्जिन में सुधार हुआ है।

    Stock Split: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने एक साल में दिया 350% का रिटर्न, अब 1:2 के अनुपात में बांटेगी शेयर

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।