PIDILITE INDUSTRIES (पिडीलाइट इंडस्ट्रीज) के नतीजे शानदार रहे हैं। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा, मार्जिन और आय तीनों अनुमान से ज्यादा रहे हैं। वॉल्यूम ग्रोथ में भी जोरदार उछाल आया है। कंपनी के नतीजों पर आज पिडीलाइट के प्रबंध निदेशक भरत पुरी (Pidilite, Managing Director Bharat Puri) ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत की।
पेश है उनसे बातचीत के संपादित अंश-
बढ़ी हुई इनपुट लागत और कमोडिटी कीमतों के बीच नतीजों पर उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट की आगे की ग्रोथ के लिए क्षमता विस्तार पर फोकस करेंगे। इसके आगे डिजिटल कारोबार पर खास फोकस रहेगा। हम अगले 6 महीने में हर डिजिवन में नए प्रोडक्ट लाएंगे।
5 तिमाहियों में लगातार मार्जिन घटने के बारे में बताते हुए भरत पुरी ने कहा कि पहली तिमाही में कच्चे माल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहे हैं। इसलिए कंपनी ने बाकी कॉस्ट घटाने पर फोकस किया है। इसलिए दूसरी छमाही में कच्चे माल के दाम घटने का अनुमान है।
कंपनी के वाल्यूम में जोरदार बढ़ोत्तरी और कमोडिटी में जारी स्थितियों के बारे में क्या कंपनी द्वारा प्राइस हाईक किया जायेगा इसका जवाब देते हुए पुरी ने कहा कि कंपनी के प्रोडक्ट्स के दाम कच्चे माल की कीमतों पर निर्भर करेंगे। यदि कच्चे माल का दाम नहीं बढ़ा तो हम भी प्रोडक्ट के दाम नहीं बढ़ाएंगे। हालांकि इसके बावजूद वॉल्यूम ग्रोथ बढ़ाने पर कंपनी का फोकस रहेगा।
कंपनी का इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर सेगमेंट में कैसा परफॉर्मेंस रहा और उस सेक्टर में कैसी ग्रोथ देखने को मिल सकती है, इसका उत्तर देते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक भरत पुरी ने कहा कि कंपनी का डबल डिजिल ग्रोथ पर फोकस बना हुआ। डबल डिजिट ग्रोथ पर काम करने से मार्जिन में अपने आप सुधार नजर आयेगा। इसके अलावा हर सेगमेंट से हमें अच्छी ग्रोथ आने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)