PRESTIGE ESTATES पर सीएलएसए और जेफरीज ने दी बाय कॉल, जानिये टारगेट प्राइस

PRESTIGE ESTATES के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली और ये करीब 5 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 4:21 PM
Story continues below Advertisement
Jefferies ने Prestige Estates पर कहा है कि कंपनी के मैनजेमेंट ने भी इसके प्रीसेल्स गाइडेंस को 20% बढ़ाया है

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

BROKERAGES ON PRESTIGE ESTATES

CLSA का Prestige estates पर निवेश नजरिया


CLSA ने Prestige estates पर निवेश नजरिया बताते हुइ इस पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसके लिए टारगेट प्राइस को 595 रुपये से बढ़ाकर 610 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की प्रीसेल्स और कलेक्शन मजबूत रहा है। लेकिन नये प्रोजेक्ट के अधिग्रहण से कर्ज भी बढ़ा है। कंपनी ने स्थिर कलेक्शन के साथ मजबूत प्रीसेल्स दर्ज किया है।

उन्होंने आगे कहा कि हमने FY23-25 के लिए कंपनी का प्रीसेल्स अनुमान बढ़ाया है। हालांकि नये प्रोजेक्ट पर खर्च बढ़ने की वजह से कर्ज का अनुमान भी मामूली रूप से बढ़ाया है।

HAL का शेयर आज 5% उछला, एक साल में 83% चढ़ा, दूसरे देशों ने तेजस लड़ाकू विमान खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

Jefferies का Prestige Estates पर निवेश नजरिया

Jefferies ने Prestige Estates पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कंपनी के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। उन्होंने इसके लिए टारगेट प्राइस भी बढ़ाया है। उनका कहना है कि कंपनी के मैनजेमेंट ने भी इसका प्रीसेल्स गाइडेंस 20% बढ़ाया है।

आज यानी 11 अगस्त 2022 को बाजार बंद होने के समय एनएसई पर ये शेयर 4.97 प्रतिशत या 21.65 अंक चढ़कर 457.20 के स्तर पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 554.90 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 315.50 रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।