Get App

PIDILITE के MD भरत पुरी ने कहा - कच्चे माल के कीमतें न बढ़ी तो नहीं बढ़ायेंगे दाम

Pidilite के पहली तिमाही के कंसोलिडेटेड मुनाफे, आय और EBITDA सभी में बढ़त देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2022 पर 6:04 PM
PIDILITE के MD भरत पुरी ने कहा - कच्चे माल के कीमतें न बढ़ी तो नहीं बढ़ायेंगे दाम
Pidilite के प्रबंध निदेशक भरत पुरी ने कहा कि कच्चे माल का दाम नहीं बढ़ा तो प्रोडक्ट के दाम नहीं बढ़ाएंगे लेकिन वॉल्यूम ग्रोथ बढ़ाने पर कंपनी का फोकस रहेगा

PIDILITE INDUSTRIES (पिडीलाइट इंडस्ट्रीज) के नतीजे शानदार रहे हैं। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा, मार्जिन और आय तीनों अनुमान से ज्यादा रहे हैं। वॉल्यूम ग्रोथ में भी जोरदार उछाल आया है। कंपनी के नतीजों पर आज पिडीलाइट के प्रबंध निदेशक भरत पुरी (Pidilite, Managing Director Bharat Puri) ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत की।

पेश है उनसे बातचीत के संपादित अंश-

बढ़ी हुई इनपुट लागत और कमोडिटी कीमतों के बीच नतीजों पर उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट की आगे की ग्रोथ के लिए क्षमता विस्तार पर फोकस करेंगे। इसके आगे डिजिटल कारोबार पर खास फोकस रहेगा। हम अगले 6 महीने में हर डिजिवन में नए प्रोडक्ट लाएंगे।

5 तिमाहियों में लगातार मार्जिन घटने के बारे में बताते हुए भरत पुरी ने कहा कि पहली तिमाही में कच्चे माल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहे हैं। इसलिए कंपनी ने बाकी कॉस्ट घटाने पर फोकस किया है। इसलिए दूसरी छमाही में कच्चे माल के दाम घटने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें