RBL Bank Share Price: पिछले एक महीने से RBL Bank के शेयरों में तेजी जारी है। बुधवार RBL Bank के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया। कारोबार के अंत में इसके शेयर 15.66% तेजी के साथ 120.40 रुपए पर बंद होने में कामयाब रहे। एक दिन पहले मंगलवार को RBL Bank के बोर्ड ने डेट सिक्योरिटीज के प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 3000 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी थी। इसकी वजह से सोमवार को इसके शेयरों में 4% की तेजी आई है।
बैंक के बोर्ड ने कहा था कि समय-समय पर डेट सिक्योरिटीजके प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 3000 करोड़ रुपए तक जुटाया जाएगा। हालांकि इस मामले में बैंक के सालाना बैठक में सदस्यों की मंजूरी लेनी होगी। इसके साथ ही RBL Bank ने बताया कि उसने मई से अगस्त 2022 के बीच Kilburn Engineering में अपनी 17.78% हिस्सेदारी बेची है।
RBL Bank के शेयरों में क्या करें निवेशक?
5paisa.com के रुचित जैन ने बताया कि RBL Bank के शेयर पिछले कुछ महीनों से आउटपरफॉर्म कर रहा है। RBL Bank के शेयरों के लिए फिलहाल रेजिस्टेंस लेवल 102-111 रुपए है। वहीं इसका सपोर्ट लेवल 97 रुपए पर बना हुआ है। रिस्क रिवॉर्ड के लिहाज से फिलहाल निवेशकों को इस शेयर से दूर रहना चाहिए।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।