Titan Share Price: टाइटन कंपनी के शेयर आज काफी जोश में दिखे। सितंबर 2026 तिमाही के अनुमान से बेहतर नतीजे और आगे भी अच्छी कमाई की उम्मीद ने इसमें चाबी भरी और यह 3% से अधिक उछलकर ₹5000 के पार चला गया। 15 सितंबर के बाद टाइटन के शेयरों ने यह लेवल छुआ है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.10% की बढ़त के साथ ₹4981.10 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.53% उछलकर ₹5,001.90 तक पहुंचा था। आज के इंट्रा-डे हाई के हिसाब से इसके शेयर लगातार सात कारोबारी दिनों में 15% से अधिक ऊपर चढ़े हैं। हालांकि इस हफ्ते की बात करें तो लगातार पांच कारोबारी दिनों में यह करीब 13% ऊपर चढ़ा है जो जोकि अप्रैल 2020 के बाद से इसके शेयरों के लिए सबसे अधिक वीकली गेन है।
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाइटन का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 56.3% बढ़कर ₹1,572 करोड़ और रेवेन्यू भी 7.8% बढ़कर ₹17,830 करोड़ रहा। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह ₹16,534 करोड़ था। वहीं ऑपरेटिंग लेवल पर ईबीआईटीडीए 62.1% बढ़कर ₹2,626 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी 9.8% से बढ़कर 14.7% पर पहुंच गया। साथ ही कंपनी के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए ₹2,500 करोड़ तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने को मंजूरी दी है।
नतीजों पर क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान
एनालिस्ट्स के मुताबिक गोल्ड के भाव में स्थिरता से खरीदार वापस लौटेंगे। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार सोने की ऊंची कीमतों का असर भारत में गहनों की बिक्री पर दिखा और सितंबर तिमाही में सेल्स वॉल्यूम 20% गिर गया, लेकिन इस पर कुल खर्च 16% बढ़ गया। टाइटन ने पोस्ट-अर्निंग्स कॉल में कहा कि गोल्ड के भाव नीचे आए तो ग्राहक वापस स्टोर पर आ रहे हैं, और ऐसे में उम्मीद है कि त्योहारी सीजन काफी अच्छा रहेगा।
ब्रोकरेज फर्म एंबिट कैपटल का कहना है कि बढ़ती खरीदारी और फेस्टिव सीजन इस बार एक महीना आगे खिसकने के चलते तीसरी तिमाही में ग्रोथ की रफ्तार दूसरी तिमाही के मुकाबले बेहतर रह सकती है। पिछले साल नवरात्रि सितंबर में थी लेकिन इस बार यह अक्टूबर में है।
टाइटन ने वित्त वर्ष 2027 के ज्लैवरी का मार्जिन का लक्ष्य लगभग 11% पर बरकरार रखा है, जो एनालिस्ट्स के मुताबिक पॉजिटिव सिग्नल है। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने जिक्र किया है कि टाइटन के मुख्य ब्रांड्स- तनिष्क, मिया और जोया ज्वैलरी बिजनेस का मार्जिन 60 बेसिस पॉइंट बढ़कर 11.7% हो गया। इसमें कस्टम-ड्यूटी गेन और अन्य एडजस्टमेंट्स शामिल नहीं हैं। मार्जिन में यह सुधार बेहतर प्रोडक्ट मिक्स के चलते हुआ।
जेफरीज ने टाइटन के शेयरों की रेटिंग को अपग्रेड कर होल्ड से खरीदारी कर दी है और टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर ₹5000 से बढ़ाकर ₹6000 कर दिया है। जेफरीज का कहना है कि ग्रोथ की बढ़ती संभावनाओं और अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने पर फोकस के चलते उसने अपने नजरिए में बदलाव किया है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
टाइटन के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 7 नवंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹3,734.10 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 9 महीने में ही यह 38.92% उछलकर 27 अगस्त 2026 को ₹5,187.45 पर पहुंच गया, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।