रिलायंस इंडस्ट्रीज और फार्मा सेक्टर की कंपनियों पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदे, बेचें या करना है होल्ड

CLSA की RELIANCE INDUSTRIES पर राय देते हुए कहा कि न्यू एनर्जी के लिए कंपनी ने ग्लोबल एक्सपर्ट एडवाइजरी काउंसिल बनाया है और कंपनी का हाइड्रोजन, सोलर और बैटरी के लिए अधिग्रहण और करार पर भी फोकस है

अपडेटेड Aug 29, 2022 पर 10:00 AM
MACQUARIE ने PHARMA सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि फार्मा के घरेलू बाजार इस समय आकर्षक नजर आ रहे हैं और कंपनियों की बात करें तो उन्हें Sun Pharma, Cipla सबसे ज्यादा पसंद है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

CLSA की RELIANCE INDUSTRIES पर निवेश राय

CLSA ने RELIANCE INDUSTRIES पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य मूल्य 3,180 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने न्यू एनर्जी के लिए ग्लोबल एक्सपर्ट एडवाइजरी काउंसिल बनाया है। इसके साथ ही कंपनी का हाइड्रोजन, सोलर और बैटरी के लिए अधिग्रहण और करार पर फोकस है। AGM में इंटीग्रेटेड न्यू एनर्जी प्लेयर बनने का रोडमैप संभव है।


बता दें कि आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एजीएम होने वाली है। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली एजीएम पर बाजार की नजरें लगी रहेंगी।

MACQUARIE की PHARMA सेक्टर पर राय

MACQUARIE ने PHARMA सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि इस समय देखा जाये तो US जेनेरिक कम आकर्षक होता जा रहा है। इस समय फार्मा के घरेलू बाजार आकर्षक नजर आ रहे हैं। निवेश के लिहाज से बात करते हुए ब्रोकरेज ने कहा कि उन्हें Sun Pharma, Cipla सबसे ज्यादा पसंद आता है। इसके अलावा DRL, Lupin और Eris फार्मा सेक्टर के लिए कंपनी की टॉप पिक में शामिल है। ब्रोकरेज का कहना है कि उन्हें फार्मा सेक्टर में Alkem, Auro, Ipca और Zyduslife कम पसंद आता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।