Reliance Power ने 1,200 करोड़ रुपये जुटाने के लिए Varde Partners से किया समझौता, शेयर में 10% की तेजी

रिलायंस पावर लिमिटेड (RPL)  और उसकी सब्सिडियरी ने 1,200 करोड़ रुपये के लॉन्ग टर्म रिसोर्सेज जुटाने के लिए एक ग्लोबल अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट कंपनी वर्दे पार्टनर्स (Varde Partners) के साथ एक समझौता किया है

अपडेटेड Sep 05, 2022 पर 3:56 PM
अनिल अंबानी की अगुआई वाले रिलायंस ग्रुप की कंपनी Reliance Power Limited का निजी क्षेत्र में पावर सेक्टर का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है

Reliance Power : रिलायंस पावर लिमिटेड (RPL)  और उसकी सब्सिडियरी ने 1,200 करोड़ रुपये के लॉन्ग टर्म रिसोर्सेज जुटाने के लिए एक ग्लोबल अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट कंपनी वर्दे पार्टनर्स (Varde Partners) के साथ एक समझौता किया है।

रिलायंस पावर ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, 4 सितंबर, 2022 को आरपीएल और उसकी सब्सिडीयरी ने अपने कुछ कर्ज के सेटलमेंट, एक्विजिशन और रिस्ट्रक्चरिंग के लिए 1,200 करोड़ रुपये तक के कर्ज के लिए वर्दे पार्टनर्स के साथ एक सांकेतिक समझौता किया है।

Yes Bank के शेयर 4% भागे, जानिए क्यों आई तेजी और निवेशकों को क्या करना चाहिए?


बाइंडिंग डॉक्युमेंट तैयार होगा

कंपनी ने कहा, कर्ज की निकासी बाइंडिंग डॉक्युमेंट को अंतिम रूप देने और कार्यान्वयन के साथ ही जरूरी मंजूरियों पर निर्भर होगा। प्रस्तावित फाइनेंसिंग की शर्तों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इस संबंध में स्टॉक एक्सचेंजेस को सूचना दे दी जाएगी और इससे जुड़े बाध्यकारी डॉक्युमेंट को लागू कर दिया जाएगा।

शेयर में लगा 10 फीसदी का अपर सर्किट

सोमवार, 5 सितंबर 2022 को पूर्वाह्न 11.50 बजे शेयर में लगभग 10 फीसदी की तेजी के साथ अपर सर्किट लग गया और शेयर इस समय 23.30 रुपये के स्तर पर है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इन 2 मेटल स्टॉक्स पर हैं बुलिश , जानिए क्या है टारगेट

अनिल अंबानी की अगुआई वाले रिलायंस ग्रुप की कंपनी Reliance Power Limited का निजी क्षेत्र में पावर सेक्टर का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है, जो कोयला, गैस, हाइड्रो और रिन्युएबिल एनर्जी आधारित है। कंपनी के पोर्टफोलियो की बिजली उत्पादन क्षमता 5,945 मेगावाट है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।