रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध (Russia-Ukraine war) के उम्मीद से ज्यादा खिंचने की वजह से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में युद्ध की वजह से बढ़ता हुआ तनाव भारत (India) जैसे देशों को आने वाले वर्षों में अपने रक्षा खर्च को बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकता है। इसी पृष्ठभूमि पर आज यानी 4 मार्च को रक्षा कंपनियों (defence companies) के शेयरों में तेजी देखने को मिली। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से विवादित भू-राजनीतिक इलाकों वाले देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
