Relaxo Footwears से सौरभ मुखर्जी का ‘ब्रेकअप’, कभी इस शेयर को बताते थे वेल्थ क्रिएटर

Relaxo Footwears Share : मार्सिलस के सौरभ मुखर्जी एक समय रिलेक्सो फुटवियर के शेयर पर बढ़-चढ़कर दांव लगाते थे। अब उनका रुख इस पर बदल गया है। Marcellus ने 18 जनवरी के अपने न्यूजलेटर में रिलैक्सो की दो प्रमुख श्रेणियों ओपन फुटवियर और स्पोर्ट्स शूज में बाजार हिस्सेदारी में कमी से जुड़ी चिंताओं को उठाया है

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 3:44 PM
फंड मैनेजर सौरभ मुखर्जी ने कभी एक वीडियो पोस्ट करके कहा था, यह चप्पल (Relaxo Footwears ) मोटी कमाई करने का एक साधन है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Relaxo Footwears Share : सौरभ मुखर्जी ने कभी कहा था, “यह चप्पल मोटी कमाई करने का एक साधन है। इस चप्पल की मोनोपॉली है।” उन्होंने लगभग एक साल पहले यूट्यूब पर पोस्ट किए एक वीडियो में हाथ में 103 चप्पल पकड़े हुए ये बातें कही थीं। रिलेक्सो फुटवियर द्वारा बनाई जाने वाली इस चप्पल पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। यह शेयर एक समय तक Saurah Mukherjea के फंड का हिस्सा रहा है। मुखर्जी पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज देने वाली मार्सिलस इनवेस्टमेंट मैनेजर्स (Marcellus Investment Managers) के फाउंडर हैं। वीडियो पोस्ट करने के एक साल बाद वह रिलेक्सो फुटवियर के शेयर से निकल चुके हैं।

    जाहिर कीं ये चिंताएं

    Marcellus ने 18 जनवरी के अपने हाल के न्यूजलेटर में कहा, “हमने हाल में रिलैक्सो के लिए दो प्रमुख श्रेणियों – ओपन फुटवियर (विशेष रूप से एथिलीन-विनाइल एसीटेट (ईवीए) और पॉलीयूरेथेन सेगमेंट) और स्पोर्ट्स शूज में बाजार हिस्सेदारी में कमी से जुड़ी चिंताओं को उठाया है।”


    मुखर्जी और उनके फंड्स लंबे समय के लिए स्टॉक को होल्ड करने के लिए जाने जाते हैं। स्टॉक की कीमत में गिरावट से झटका सहने वाले मुखर्जी के पास कई मल्टीबैगर शेयर भी हैं। इसका एक अच्छा उदाहरण एशियन पेंट्स (Asian Paints) है, जिसके मुखर्जी करते हैं कि वह इसे लगातार खरीद रहे हैं।

    Multibagger Stock : इस स्टील कंपनी ने 3 महीने में दोगुनी कर दी रकम, क्यों अभी भी भाग रहा शेयर

    हालांकि, अभी यह स्पष्ट नही है कि क्या Relaxo की सेल की कॉल के साथ उनकी पूरी निवेश स्ट्रैटजी बदल गई है या वह इसे निवेश से जुड़ी गलती मानते हैं। इस संबंध में भेजे गए ईमेल पर मुखर्जी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

    एक्सपर्ट्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया

    मार्केट एक्सपर्ट्स ने इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया तो अन्य ने कहा कि निवेश में गलती हो सकती हैं और अगर गलती हो तो पोजिशन घटाने का साहस दिखाना होता है, जिस शेयर की कभी तारीफ करते रहे हों। एक मार्केट एक्सपर्ट ने कहा, "लेकिन फंड के निवेशकों के लिए यह परिणाम खराब प्रदर्शन का बोझ उठाने से बेहतर है, क्योंकि आपने अतीत में जो कहा है उसके खिलाफ नहीं जा सकते हैं।"

    Union Budget 2023-24 : वित्तमंत्रीजी किसानों की इनकम अब भी दोगुनी नहीं हुई है, क्या आप इसके लिए उपाय करेंगी?

    दो मोर्चों पर जूझ रही है रिलेक्सो फुटवियर

    Marcellus ने न्यूजलेटर में सुझाव दिया कि मोनोपॉली दो मोर्चों पर जूझ रही है। फंड ने कहा, “एक तरफ, कीमत में अंतर से छोटे प्लेयर्स को खराब क्वालिटी के मैटेरियल के इस्तेमाल से सस्ते फुटवियर बेचने का मौका मिला। दूसरी तरफ, वीकेसी जैसी संगठित कंपनियों ने मिड और हाइयर सेगमेंट में सेंध लगाने का मौका मिला है। हालांकि कच्चे माल की कीमतें कम हुई हैं और रिलैक्सो ने कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन बाजार हिस्सेदारी हासिल करना खासा मुश्किल काम है।”

    Relaxo का शेयर मार्सिलस के Rising Giants PMS पोर्टफोलियो का हिस्सा था। Relaxo Footwears का शेयर शुक्रवार, 20 जनवरी को अपराह्न 3.10 बजे लगभग 3 फीसदी गिरकर 841.75 रुपये पर बना हुआ है। शेयर पिछले एक महीने में 9 फीसदी, छह महीने में 15 फीसदी और एक साल में 37 फीसदी टूट चुका है।

    डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।