Get App

SBI Life Insurance Q4 Result : सालाना मुनाफा 26% बढ़ा, आय में हुआ 2.5% का इजाफा

SBI Life Insurance की शुद्ध प्रीमियम आय पिछले साल के 15,555.74 करोड़ रुपये से 12 प्रतिशत बढ़कर 17,433.77 करोड़ रुपये रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 5:23 PM
SBI Life Insurance Q4 Result : सालाना मुनाफा 26% बढ़ा, आय में हुआ 2.5% का इजाफा
SBI Life Insurance ने चौथी तिमाही में मुनाफे और आय दोनों में ग्रोथ दर्ज की

प्राइवेट सेक्टर की बड़ी जीवन बीमा कंपनियों में से एक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (SBI Life Insurance Co Ltd) ने आज चौथी तिमाही के नतीजे जारी किये। कंपनी का मुनाफे में अच्छी बढ़त देखने को मिली। कंपनी की आय में भी इजाफा नजर आया। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 672.15 करोड़ रुपये हो गया।

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 532 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं चौथी तिमाही में कुल आय 2.5 प्रतिशत बढ़कर 21,427.88 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल के जनवरी-मार्च 2021 की अवधि में आय 20,896.70 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 17,433.77 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 15,555.74 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें