Get App

Shree Ganesh Biotech बोनस शेयर जारी करने पर करेगी विचार, 5% चढ़ा स्टॉक

Shree Ganesh BioTech India ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, कंपनी के शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए 7 मार्च, 2022 को उसकी बोर्ड बैठक होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2022 पर 1:25 PM
Shree Ganesh Biotech बोनस शेयर जारी करने पर करेगी विचार, 5% चढ़ा स्टॉक
Shree Ganesh Biotech का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा मजबूत

Shree Ganesh BioTech India : श्री गणेश बायोटेक इंडिया ने गुरुवार को ऐलान किया कि कंपनी के शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए 7 मार्च, 2022 को उसके बोर्ड की बैठक होगी। इस खबर के बाद श्री गणेश बायोटेक का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 135.9 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने दी एक्सचेंज फाइलिंग

कंपनी ने आज एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “हम आपको बताना चाहते हैं कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 7 मार्च, 2022 को उसके रजिस्टर्ड ऑफिसर पर एक बैठक होगी, जिसमें कंपनी के इक्विटी शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर जारी करने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें