सीजी पावर (CG Power) के Q4FY22 के नतीजो में आय और EBITDA अनुमान से कमजोर रहे। वहीं कम टैक्स के कारण कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा। जीएम इंपैक्ट (इनपुट लागत) और बिजली ओपीएम में तेज गिरावट अनुमान के विपरीत रही। कंपनी कर्ज का भुगतान करने में कामयाब रही जिससे वित्त वर्ष 22 के लिए कंपनी के कैश में इजाफा देखने को मिला।
ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एडलवाइस (Edelweiss) के नोट में कहा गया है कि “पावर सेगमेंट के लिए Q4 ऑर्डर में कुछ कमजोरी के बावजूद, प्रबंधन ने नए ऑर्डर ग्रोथ आउटलुक को डिमांड में सुधार के चलते अच्छा रहने का संकेत दिया। कंपनी के लिए पावर / इंडस्ट्रियल में बाजार हिस्सेदारी सामान्य रह सकती है। कंपनी का इस तरफ फोकस भी है।
ब्रोकरेज ने 234 रुपये के लक्ष्य के साथ इस मल्टीबैगर स्टॉक पर 'खरीदारी' रेटिंग बरकरार रखी है। सीजी पावर के शेयरों में एक साल की अवधि में 143% से अधिक की वृद्धि हुई है। हालांकि यह अब तक 2022 में 5% नीचे कारोबार कर रहाहै। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में ये स्टॉक 7% से अधिक फिसल गया है।
मिंट की खबर के मुताबिक एडलवाइस ने कहा है कि कैपिटल एलोकेशन और साइक्लिकल ग्रोथ निकट से मध्यम अवधि में निवेशकों के लिए प्रमुख वैरिएबल्स के रूप में दिखाई दे रहे हैं। वित्त वर्ष 22 में एक प्रभावशाली बाजार हिस्सेदारी / ओपीएम नॉर्मल रहने के साथ मैनेजमेंट ने बैलेंस शीट पर भी काम किया है।
सीजी पावर को आंतरिक और बाहरी कई लीवर्स से फायदा हो रहा है। अगले तीन वर्षों में साइक्लिकल डिमांड की गति ओवरराइड हो जाएगी। एडलवाइस ने कहा कि प्रबंधन विभिन्न सेगमेंट्स में लंबी अवधि की पोजीशनिंग के बारे में कैसे सोचता है, यह इसकी री- रेटिंग के लिए महत्वपूर्ण होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )