Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
फोकस में ONGC
ONGC ने पहली तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए है। मुनाफा 72% बढ़कर 15306 करोड़ पर पहुंचा है। रेवेन्यू में भी 23% की बढ़त दिखा रहा है। मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है।
फोकस में LIC
बीमा दिग्गज LIC ने भी अच्छे नतीजे पेश किए है। पहली तिमाही में Gross Business Premium 34% बढ़कर 38 हजार करोड़ के पार निकला है। नए प्रीमियम में भी 34 परसेंट की बढ़त देखने को मिली है लेकिन VNB मार्जिन पर रहा हल्का दबाव रहा है। मार्केट शेयर भी 2% से ज्यादा घटा है।
फोकस में Hero Moto
पहली तिमाही में हीरो मोटो के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे । कंपनी को 771 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 624 करोड़ रुपये मुनाफा रहा। मार्जिन का आंकड़ा भी उम्मीद से नरम रहा है।
फोकस में MAX HEALTH
KKR 16 अगस्त को हॉस्पिटल चेन मैक्स हेल्थकेयर में अपनी पूरी 27 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। इस बिक्री से लगभग 9000 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। ये सौदा एक्सजेंज पर ब्लॉक डील के जरिए होगा। इस सौदे में KKR से संबंधित कंपनी Kayak Investment मैक्स हेल्थकेयर में अपनी पूरी 27 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। बता दें कि KKR ने Kayak Investment के जरिए ही मैक्स हेल्थकेयर में निवेश कर रखा है।
15 अगस्त को पब्लिक डोमेन में आए इस सौदे के शर्तों के मुताबिक KKR मैक्स हेल्थकेयर में अपनी पूरी 27 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री 350-361.9 प्रति शेयर के भाव पर करेगी। इस सौदे का बेस ऑफर लगभग 20 फीसदी हिस्सेदारी या 19.3 करोड़ शेयरों का है। इसके साथ शेष 6.83 फीसदी हिस्सेदारी या 6.6 करोड़ शेयरों का अपसाइज विकल्प भी संलग्न है। इस सौदे की कुल साइज ऑफर प्राइस के अपरबैंड पर लगभग 9416 करोड़ रुपए होती है।
INFO EDGE फोकस में
कंपनी Startup Investments में 300 करोड़ रुपये निवेश करेगी। Startup Investments, Info Edge की 100% सब्सिडियरी होगी।
फोकस में M&M
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने लंदन में 5 इलेक्ट्रिक SUVs से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 पेश की है। कंपनी ने बताया है कि दिसंबर 2024 से 2026 के बीच पहली 4 SUVs आएंगी। सभी SUVs,INGLO प्लेटफॉर्म पर आएंगी। कंपनी ने दो EV ब्रैंड्स XUV और BE लॉन्च किए है। महिंद्रा और फॉक्सवैगन ने EVs के लिए करार किया है। भारतीय बाजार में EVs के विस्तार के लिए करार किया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।