Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
फोकस में RELIANCE IND
केमिकल प्रोजेक्ट के लिए रिलायंस ने बड़ी डील हासिल की है। UAE की कंपनी TA’ZIZ के साथ 200 करोड़ डॉलर में करार किया है। मुकेश अंबानी ने कहा कि प्रोजेक्ट भारत और UAE के मजबूत रिश्तों की मिसाल है।
फोकस में WIPRO
Rizing Intermediate Holdings को 54 करोड़ डॉलर में खरीदे है। EV प्रति सेल्स के 2.8 गुना वैल्युएशन पर सौदा हुआ है। 2021 में कंपनी का रेवेन्यू 19.4 करोड़ डॉलर था। Rizing Intermediate अमेरिका की प्रीमियर SAP सॉल्यूशन कंपनी है।
फोकस में कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियां
PIL स्कीम के लिए 19 कंपनियों ने दूसरे दौर के आवेदन दिए है। एयर कंडीशन और LED लाइट्स के लिए PLI के आवेदन मिले है। व्हाइट गुड्स PLI में 1,548 करोड़ रुपये निवेश की योजना है। बड़ी ग्लोबल और घरेलू कंपनियों ने आवेदन किए है। अगले 5 साल में 26,880 करोड़ के प्रोडक्ट का उत्पादन संभव है।
BAJAJ FINANCE
कंपनी का मार्च तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 80 फीसदी बढ़कर 2,420 करोड़ रुपये रहा है, जो किसी भी तिमाही में दर्ज किया गया उसका अब तक का सबसे बड़ा मुनाफा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का नेट कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट ₹1,346 करोड़ रुपये था।
बजाज फाइनेंस का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) मार्च तिमाही में 30 फीसदी बढ़कर 6,068 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 4,659 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया।
UNITED BREWERIES
वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 68 फीसदी की बढ़त के साथ 163.8 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 98 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं चौथी तिमाही मे कंपनी का रेवेन्यू 10.7 फीसदी की बढ़त के साथ 1709 करोड़ रुपये पर रही है जबकि पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू 1,544.6 करोड़ रुपये पर रही थी। कंपनी ने चौथी तिमाही में 10.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया था।
AU SMALL FIN BANK
वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 346 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में169 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं चौथी तिमाही मे बैंक की NII 42.8 फीसदी की बढ़त के साथ 936.5 करोड़ रुपये पर रही है जबकि पिछले साल की चौथी तिमाही में बैंक की NII 655.9 करोड़ रुपये पर रही थी।
TATA COFFEE
वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 12.02 फीसदी की बढ़त के साथ 64.3 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 57.4करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं चौथी तिमाही मे कंपनी का रेवेन्यू 11 फीसदी की बढ़त के साथ 656.3 करोड़ रुपये पर रही है जबकि पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू 591.2 करोड़ रुपये पर रही थी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।